देवरिया। रविवार से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता और लोगों को जागरूक करने के मद्देनजर शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से रैली निकाली गई। सीडीओ रवींद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें शामिल स्काउट-गाइड, छात्र जागरूकता को लेकर नारे लगा रहे थे।
सीडीओ ने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम हैं। बच्चों को पोलियो रोधी खुराक देना जरूरी है। अभियान में साढ़े 4.93 लाख से अधिक नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि जनपद के 1759 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जाएगी। वहीं 114 ट्रांजिट बूथ तथा 45 मोबाइल टीमें बनाई गई हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ पर न पहुंच पाने वाले बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए 944 टीमें बनाई गई हैं। अभियान की तैयारी कर गई है।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, डॉ. डीवी शाही, अपर शोध अधिकारी राकेश चंद, जिला मलेरिया अधिकारी आरएस यादव, मुकेश कुमार, शाहिल अब्बास आदि मौजूद रहे।