फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य केंद्रों पर मधुमेह के प्रति किया गया जागरूक

Sun, 16 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर रविवार को जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवाओं और जीवनशैली सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित शिविर में मधुमेह की जांच सहित से जुड़े जोखिम, इलाज और रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिनमें लोगों को मधुमेह के खतरों, रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया। इन शिविरों में नि:शुल्क शुगर और बीपी जांच की सुविधाएं प्रदान की गईं और परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर जागरूकता शिविर और जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मधुमेह से जूझ रहे मरीजों को समय पर उपचार और नियमित निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी सेहत पर ध्यान देना कम कर दिया है।
इससे शारीरिक गतिविधियों की कमी और अनियमित खानपान के कारण मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ रही है जो लोग नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों, जैसे सुबह की सैर में शामिल होते हैं, वह इस बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग जीवनशैली में बदलाव करके मधुमेह के खतरे को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें