फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Sun, 23 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। राजकीय महाविद्यालय इंदूपुर में 29 वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पूर्व में राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत महाविद्यालय के छात्र विनय कुमार निषाद एवं छात्रा सेरेना प्रजापति एवं कुमारी सीमा को सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उदयभान व संचालन डॉ प्रेमचंद एवं प्रज्ञा मिश्रा ने किया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में लंबी कूद, ऊंची कूद, खो खो, लोकगायन, मेहंदी, निबंध लेखन एवं भाषण आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए शिवानी प्रजापति, रानी यादव, शीतल चौरसिया, खुशबू चौहान अनु मौर्या मधु आदि को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राम कथा की मार्मिक प्रस्तुति के लिए शिवानी प्रजापति एवं प्रज्ञा प्रजापति को विशेष रूप से सम्मानित कियागया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमित भारद्वाज ने कहा कि संसार में कुछ भी असंभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि सहायक निर्देशक उच्च शिक्षा डॉ बीएल शर्मा ने कहा छात्र-छात्राओं को कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चहिए। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार मिश्रा ने कहा कि कठिनाइयों में राह बनाने वालों की सदैव जीत होती है। कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमार चंद डॉ धर्मेंद्र तिवारी, डॉक्टर धर्मेंद्र तिवारी, डॉ उमाशंकर गुप्ता, डॉ रजनीश कुमार, डॉ विरज कुमार पांडे, प्रभाकर यादव, जितेंद्र सिंह, शमीम, विजय प्रकाश मौर्य एवं भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें