फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर पूर्वांचल बनाने की ओर अग्रसर है जागृति: मनीष

Wed, 02 Aug 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल के ग्राम बरपार, बैतालपुर स्थित मुख्य केंद्र पर विद्यार्थी मेगा कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें विद्यार्थियों को उद्यम के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय और संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसका शुभारंभ जागृति के संस्थापक शशांक मणि के स्वागत वीडियो के साथ किया गया। मुख्य कार्यक्रम अधिकारी मनीष बजाज ने कहा कि जागृति उद्यम केंद्र आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से परिपूर्ण पूर्वांचल की लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। मुख्य केंद्र पर चार तरह के जिनमें विद्यार्थियों, महिलाओं, उद्यमियों, किसानों के साथ कार्यशाला कर उन्हें उद्यम आधारित जीवन यापन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने स्वावलंबन की दिशा में युवाओं के बढ़ते कदम को रेखांकित कर चुनिंदा उद्यमियों के सफलता पर आधारित वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यम स्थापना के गुर से अवगत कराया। वहीं उद्यम मित्र शुभम त्रिपाठी ने जागृति की स्थापना के उद्देश्य और वर्तमान तक के सफर से विद्यार्थियों को परिचय कराया। उन्होंने जागृति के इनक्यूबेशन आधारित कार्यक्रमों, फेलोशिप, जागृति रेल यात्रा का जिक्र किया। इस दौरान जागृति की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मुरारी गुप्ता, डॉ. विजयपाल सिंह, डॉ. दिलीप सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान मनोज वर्मा, शर्मिला, बबीश चौबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें