फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन दिलाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप

Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी अमित कुमार तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने मित्र पर जमीन दिलाने के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि वह पंडिताई का काम करते हैं। नगर के सुगई वार्ड में जमीन खरीदने के लिए अपनी पैतृक जमीन 12 लाख रुपये में बेचकर अपने एक मित्र के खाता में आठ लाख तथा चार लाख रुपये नकद दिया था। काफी दिनों तक वह जमीन देने की बात कहता रहा। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आज तक न तो वह जमीन दिया और न ही पैसा वापस किया। इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाया था। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मदद के बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि आज दोनों पक्ष को थाने बुलाया गया था। व्यस्तता के चलते दूसरे दिन बुलाने की बात कह दोनों को घर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें