-दिव्यांग अवनीश कुमार हैं क्षेत्र के विराजमार निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए पहली बार उत्तर प्रदेश में आयोजित 100 बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के विराजमार के दिव्यांग खिलाड़ी अवनीश कुमार का चयन हुआ है। चयन होने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई दी है।
अवनीश कुमार ने कहा कि इंग्लैंड में 100 बाल प्रतियोगिता के सफल होने पर उत्तर प्रदेश में भी इस तरह का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए 48 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें यह खिलाड़ी तीन टीमों मेरठ फाइटर, गोरखपुर लाइंस, लखनऊ हीरोज में बांटे गए। अवनीश ने बताया कि मेरा चयन लखनऊ हीरोज में हुआ है। हम लोगों का ट्रायल सीएसडी सहारा गोमतीनगर के मैदान पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आसिफ जफर व जावेद अनवर द्वारा किया गया।
इसके अलावा दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद, सीएसडी सहारा के सीओओ फैसल अल्वी, मुख्य चयनकर्ता आशीष श्रीवास्तव भी शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन एक से तीन दिसंबर तक आयोजित किया गया। इनके चयन पर कांग्रेस नेता डॉ धर्मेंद पांडेय, धर्मेंद्र विक्रम सिंह उर्फ भीम सिंह, विराजमार के प्रधान मंटू सिंह, रामाशीष, सत्यम पांडेय, चंदन कुमार, रामुन प्रधान, लालबाबू गौतम, सचिन, नितिन, अभिषेक कुमार, विवेक, बृजेश प्रसाद, जयराम प्रसाद, जितेंद्र, भोलू आदि ने बधाई दी है।