फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवध असम निरस्त, वैशाली समेत छह ट्रेनें देर से पहुंचीं

Sun, 04 Jan 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। कोहरे की मार ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रही है। कोहरे के चलते डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस समेत इस रूट की छह ट्रेनें घंटों विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं। इससे देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

करीब 20 दिनों से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं मौसम के परिवर्तन से रेल संचलन भी प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते कई पैसेंजर और पंजाब जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस पहले ही निरस्त है। इसी कड़ी में रविवार को डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस निरस्त रही।
इसके अलावा नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई-आजमगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, एर्नाकुलम -बरौनी राप्तीसागर एक्सप्रेस दो घंटे, कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, साबरमती-मुज्जफरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन

भटनी रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस के इंतजार में बैठे हदीश अंसारी, रशीद अंसारी, महेंद्र शर्मा, भगवान गुप्ता, कमलेश गुप्ता आदि यात्रियों ने बताया कि काम के सिलसिले में कोलकाता जाना है। चार घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें