फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओवरब्रिज पर रोके जाएंगे रामपुर कारखाना से आने वाले ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना की तरफ से आने वाले टैंपो कसया ओवरब्रिज से पहले ही रोके जाएंगे। इसके अलावा इस रूट के टैंपो चालकों को एक सप्ताह में अपने ड्राइवरी लाइसेंस व गाड़ी के कागज पूरे करने होंगे। यह निर्णय बुधवार को टैंपो चालकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कोतवाली में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

टीएसआई गुलाब सिंह और कोतवाल राकेश राय ने बताया कि शहर की मुख्य सड़क को जाम से बचाने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है कि रामपुर कारखाना की तरफ से आने वाले टैंपो को कसया ओवरब्रिज से पहले पशु अस्पताल के पास रोका जाएगा। इसके अलावा जिन टैंपो के सभी कागजात पूरे हैं, उनको एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। टैंपो चालकों को एक सप्ताह में अपना यूनिक नंबर हासिल करने और वाहनों को ओवरब्रिज से पहले ही रोकने को कहा गया है। एक सप्ताह बाद उनकी मांग पर फिर से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें