संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। हरैया वार्ड में ओवरब्रिज के बगल में बुधवार की दोपहर एक ऑटो चालक का शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव घर लेकर चले गए।
भटनी थाना क्षेत्र के प्यासी गांव निवासी ललकू मिश्र (30) पुत्र रामेश्वर मिश्रा ऑटो चालक था। बुधवार की सुबह वह ऑटो लेकर घर से चला। दोपहर करीब तीन बजे उसका शव नगर के हरैया वार्ड के ओवरब्रिज के बगल में लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को घर लेकर चले गए। संवाद