रामपुर बुजुर्ग। विकास खंड बनकटा की 22 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की उपस्थिति दर्ज नहीं होने का मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। तीन और चार अगस्त की उपस्थिति सूची की जांच में कई पंचायत सहायकों की उपस्थिति दर्ज नहीं मिली।
इसे गंभीरता से लेते हुए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को पत्र जारी कर अनुपस्थित पंचायत सहायकों से स्पष्टीकरण लेने और संबंधित दिनों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया है। संवाद