फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर के शटर का ताला तोड़ कर चोरी की कोशिश

Sun, 22 Sep 2024 06:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के तवकलपुर गांव में शुक्रवार की देर रात दो मकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की कोशिश की। गृह स्वामियों के जाग जाने से चोर फरार हो गए। इसके बाद गांव के लोगों ने पूरी रात पहरा दिया।
विज्ञापन


तवकलपुर गांव निवासी चित्रसेन सिंह व लाल मोहम्मद का पूरा परिवार भोजन करने के बाद गर्मी के चलते छत सोने चले गए।। इसी बीच आधी रात में अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश कर रहे थे कि खटखट की आवाज सुन गृह स्वामी जग गए। उनलोगों ने शोर मचाना शुरु किया तो पूरे गांव के लोग दौड़ पड़े। उधर, चोर मौका देख कर फरार हो गए। गांव के लोगों ने रात भर गन्ना और मक्के के खेतों में टार्च जलाकर चोरों को ढूंढ़ा लेकिन वे नहीं मिले। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चोरी की वारदात को रोकने के लिए पुलिस रात्रि गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें