फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पति की हत्या की कोशिश, भाई समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के पति की हत्या की कोशिश, भाई समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मदन चक में रविवार की सुबह पूर्व प्रधान के पति राजकुमार यादव की गला रेत कर हत्या की कोशिश करने के मामले में पत्नी देवंती देवी की तहरीर पर घायल के भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि संपत्ति के विवाद में वारदात की गई है। पुुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दोपहर में पत्नी ने थाने में तहरीर दे कर बताई है कि संपत्ति के विवाद में पति को जाने से मार ने की कोशिश की गई है। आरोप है कि राजकुमार को उनके ही भाई विजय यादव, राम नारायण यादव, भतीजा अरविंद यादव ,धनंजय यादव, और पूर्व प्रधान जय नारायण यादव ने घटना को अंजाम दिया है। पत्नी की तहरीर पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंभीर रूप से घायल राजकुमार का अपने भाईयों के साथ काफी समय से संपत्ति का विवाद चला आ रहा है। पिता ने अपने तीन पुत्रों के बीच केवल दो पुत्रों को ही पैतृक चल व अचल संपत्ति का मालिकाना हक दे दिया था। इसमें राजकुमार पिता की संपत्ति से वंचित हैं। पत्नी देंवती देवी देवी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मेरे ससुर स्वर्गीय शारदा यादव आरपीएफ में इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने अपने दो पुत्रों विजय यादव और रामनारायण यादव को अपनी चल और अचल संपत्ति का बैनामा कर चुके हैं। तीनों भाइयों में विवाद चला आ रहा है। पंचायत के दौरान कुछ खेती की भूमि राजकुमार को दे दी गई है। मेेरी केवल तीन बेटियां ममता, सविता और सराली हैं। उनकी शादी हो चुकी है। संपत्ति के विवाद में हत्या का प्रयास किया गया है। सीओ पंचम लाल ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें