फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला, पति-पत्नी और बेटी को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा क्षेत्र के परासखाड़ गांव में भूमि विवाद में बुधवार देर शाम एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे पक्ष के पति-पत्नी और बेटी को लहूलुहान कर दिया। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। परासखाड़ गांव निवासी संजय राजभर का अपने पट्टीदारों से काफी दिनों से भूमि विवाद चलता है। इसी बात को लेकर बुधवार देर शाम दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के लोग गोलबंद होकर धारदार हथियार से हमला बोल दिए। जिससे दूसरे पक्ष के संजय की नाक कट गई और वह जमीन पर गिर पड़े। संजय को बचाने उनकी पत्नी पार्वती व बेटी गुड़िया पहुंची तो दबंगों ने उन्हें भी जमकर पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने गंभीर अवस्था में तीनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें