फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाहर कमाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। क्षेत्र के पुरैनी गांव के एक युवक की पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक कारखाने में कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। खुखुंदू क्षेत्र के पुरैनी निवासी लालू मिश्र के पुत्र धनंजय मिश्र (27) जीवन यापन के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक कारखाना में काम करते थे। बुधवार को दिन में करीब नौ बजे जब वह कारखाना में काम कर रहे थे, इसी बीच अचानक उनका सहायक विद्युत आपूर्ति की चपेट में आ गया। उसे तड़पते देख धनंजय मिश्र उसे बचाने के लिए गए तो वह भी चपेट में आ गए। उस समय वह करीब 80 फुट ऊंचाई पर कार्य कर रहे थे। वहां से नीचे गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारी उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसकी सूचना जब गांव में परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। युवक की शादी भी नवंबर महीने में तय थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें