खुखुंदू। लखना टोला पांडेयपुर में रविवारकी दोपहर बाद मामूली बात पर दो पक्षों में तकरार शुरू हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फावड़े से वार कर दिया। दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सलेमपुर सीएचसी भेजवाया।
पिता-पुत्र की हालात गंभीर देख दोनों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, लखना टोला पांडेयपुर गांव निवासी अभिमन्यु कुशवाहा के छोटे भाई मनोज कुशवाहा की पत्नी सुंदरी देवी को पड़ोसी रविवार की दोपहर करीब दो किसी बात पर गाली देने लगे। आरोप है कि अभिमन्यु (45) पड़ोसियों को गाली देने से मना करने लगे। इसी बीच पड़ोस के युवक ने फावड़े से वार कर दिया। इससे उनका नाक जख्मी हो गया।
हमलावर ने बेटे धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा (18) पर भी फावड़े से वार कर दिया। इसके बाद बेटे निरंजन कुमार (20), पत्नी लक्ष्मी देवी (42) और बेटी निक्की कुमारी (17) को भी पड़ोसियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अभिमन्यु का कहना है कि फावड़े से हमले के बाद भी हमलावर लाठी-डंडे से भी मारते-पीटते रहे। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद