फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार देर शाम खूनी संघर्ष हो गया। पड़ोसियों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दो सगे भाइयों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चकिया शुक्ल गांव निवासी गुप्तार नाथ शुक्ल अपने बेटों अवधेश शुक्ल (45) और तारकेश्वर शुक्ल (40) के साथ मंगलवार देर शाम अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान पुराने भूमि विवाद को लेकर पहुंचे पड़ोसी लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर हमलावर हो गए। बुजुर्ग पिता दरवाजे पर लाचार बैठे रह गए और हमलावर दोनों भाइयों को खदेड़ते हुए घर के अंदर तक घुस गए। आरोप है कि घर में छिपने के बावजूद हमलावरों ने उन्हें नहीं बख्शा और ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें