फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में ताला जड़ा

Thu, 15 Oct 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने बुधवार को ताला जड़ दिया। दोपहर बाद पहुंचे ईओ और नाराज सभासदों के बीच कार्यालय का ताला खोलने को लेकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई। ईओ और चेयरमैन संयुक्त रूप से  पुलिस को तहरीर देकर सभासदों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्यालय में हुए भ्रष्टाचार की जांच होने तक सभासदों ने बेमियादी तालाबंदी रखने का ऐलान किया है।आंदोलित सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय में इन दिनों भ्रष्टाचार का बोल बाला है। ईओ, चेयरमैन और अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से जनता के धन का दुरूपयोग हो रहा है। सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों में विभागीय स्तर पर धांधली की जा रही है। सभासदों से बिना सहमति लिए कार्य कराया जा रहा है। इसका विरोध करने पर चेयरमैन और ईओ सभासदों के साथ बदसलूकी करने में आमादा हो जा रहे हैं। सभासदों ने डीएम से नगर में लगे इंडिया मार्का हैंड पंपों की गुणवत्ता व वाटर कूलरों की जांच कराने समेत नौ सूत्रीय मांग की है। नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी होने के कारण सुबह पहुंचे कर्मचारी बैरंग लौट गए। वहीं दोपहर में पहुंचे ईओ ने जबरन ताला खोलने का प्रयास किया। इसको लेकर सभासद और ईओ के बीच झड़प हुई। सभासदों का तेवर देख ईओ कार्यालय के बाहर एक दुकान पर जाकर बैठ गए। ईओ अवधेश सिंह और चेयरमैन देवंती देवी ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्यालय में बंद हुए ताले को खुलवाने की मांग की है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही मामले की जानकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें