फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता पर प्राणघातक हमला, पत्नी-बहन को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता पर प्राणघातक हमला, पत्नी-बहन को भी पीटा
विज्ञापन

मदनपुर के ससरांव गांव के रहने वाले हैं सपा नेता रामबहादुर
गंभीर हालत में सभी का गोरखपुर में चल रहा है उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मदनपुर/बरहज। मदनपुर थानाक्षेत्र के ससरांव गांव में सोमवार की देर रात बरामदे में सो रहे सपा नेता पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। बचाने आई पत्नी और बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में तीनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ससरांव गांव निवासी रामबहादुर यादव (43) पुत्र कुंवर यादव सपा नेता हैं। बताया जा रहा है जमीन विवाद में वह अपने पट्टीदार की मदद करते हैं। इससे दूसरे पक्ष के लोग नाराज रहते हैं। सोमवार की रात वह अपने घर के बरामदे में सोए हुए थे। रात 11 बजे कुछ लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। उनके चीखने-चिल्लाने पर पत्नी अनीता (40) और बहन संगीता (25) बचाने आईं तो उनकी भी पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोगों के पहुंचने से पूर्व ही वे भाग निकले। लोगों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को उपचार के लिए भेजा गया। जिला अस्पताल में गंभीर हालत देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में मदनपुर थाने के इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर गया था। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें