फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परछावन में डांस करने से मना करने पर हमला, चार घायल

Wed, 28 May 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव में मंगलवार की देर शाम परछावन के दौरान युवतियों के डांस करते समय बगल के टोला के युवक आकर डांस करने लगे।
मना करने पर लाठी-डंडा, धारदार हथियार से लैस लोगों ने महिलाओं और मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और चाकू से प्रहार कर चार युवकों को घायल कर दिया। इस दौरान अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।
घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इनमें एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव के पासी टोला के सत्येंद्र पासवान के घर से बरात जा रही थी। परछावन में युवतियां डांस कर रही थीं। इसी बीच बगल के टोले के कुछ युवक पहुंच गए और डांस करने लगे।
मना करने पर युवतियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवक नाराज होकर चले गए। कुछ देर बाद लाठी-डंडा, धारदार हथियार से लैस होकर काफी संख्या में लोग पहुंचे और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। महिलाएं रोते-चिल्लाते घर की तरफ दौड़ी। घटना में रिश्तेदारी में गए शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी राज (23) के पेट में गंभीर चोट आई। पासी टोला के आदित्य (22) के जंघा पर चाकू से चोट आई, जबकि भरथरी (35) व मनोज (30} का सिर फट गया। घायलों को ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने राज को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि सीओ सिटी संजय रेड्डी, कोतवाल दिलीप सिंह मयफोर्स इमरजेंसी पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिए। यहां भी ग्रामीणों की भीड़ थी। उसमें शामिल महिलाएं आक्रोशित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें