श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के रास्ते बिहार जा रही थी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रौली खास गांव में रविवार को सुबह शराब तस्करों का पीछा करने गई नौतन पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में थाने के कई सिपाही घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, नौतन पुलिस एक चालक व एक चौकीदार के घायल होने की पुष्टि कर रही है।
चुनाव को लेकर भाटपार रानी सर्किल की पुलिस बॉर्डर पर सघन चेकिंग का दावा कर रही है। लेकिन, बाॅर्डर क्षेत्र के रास्ते तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नौतन के थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस प्रतापपुर बाॅर्डर के समीप चेकिंग कर रही थी प्रतापपुर की तरफ से कुछ युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। पीछा करके पकड़ लिया गया । उसके बाद ग्रामीण हमलावर हो गए और शराब व तस्कर दोनों को छुड़ाने में सफल रहे। वहीं, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।