फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर पर हमला

Fri, 09 Oct 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। रामपुर स्थित बाइक एजेंसी में बुधवार की शाम करीब 10 लोगों ने घुसकर सेल्स मैनेजर पर लाठी-डंडे और हॉकी से हमला कर दिया। हमले में घायल महुआडीह थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत यादव ने एजेंसी के कमरे में छिपकर जान बचाई। पीड़ित ने बनकटा पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

अमरजीत के अनुसार, वह एजेंसी में काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 10 लोग हॉकी, डंडे और हथियार लेकर अंदर घुस आए। एक व्यक्ति ने हॉकी से हमला किया, जिसके बाद अन्य लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह कमरे में जाकर दरवाजा बंद किया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें