फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नक्सली कनेक्शन का नेटवर्क खंगालने पहुंची एटीएस, किसान नेता को उठाया

Wed, 18 Oct 2023 04:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि एटीएस आई थी और बृजेश कुशवाहा को हिरासत में लेकर गई है। नक्सली कनेक्शन के बारे में एटीएस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में दर्ज एक मामले में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने पर एटीएस बुधवार को देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के बड़ी रार गांव पहुंची। वहां किसान आंदोलन से जुड़े बृजेश कुशवाहा के घर तीस मिनट तक तलाशी ली। इसके बाद उसे अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


बड़ी रार निवासी बृजेश कुशवाहा पर लखनऊ में जालसाजी का एक केस दर्ज है, जिसमें गैर जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। उसकी शादी झारखंड में हुई है। वह विभिन्न किसान आंदोलनों से जुड़ा हुआ है।

एटीएस सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। उसके घर से कुछ संदिग्ध साहित्य भी लेकर गई। एटीएस ने नक्सली कनेक्शन होने की आशंका को लेकर काफी देर तक पूछताछ की। उसके बड़े भाई और भाभी से भी जानकारी ली। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि एटीएस आई थी और बृजेश कुशवाहा को हिरासत में लेकर गई है। नक्सली कनेक्शन के बारे में जांच पड़ताल एटीएस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें