संवाद न्यूज एजेंसीपडरौना। अगले तीन दिन तक जिले के सभी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को कैश निकालने में दिक्कत न हो इसके लिए 24 घंटे तक जिले के सभी एटीएम सक्रिय रहेंगे। उसमें कैश की उपलब्धता भी रहेगी। इसके लिए लीड बैंक मैनेजर की तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया है।
28 फरवरी शनिवार बैंक शाखा में कामकाज के बाद बैंक अगले चार दिन तक होली के अवकाश होने के चलते जिले के सभी बैंक बंद रहेंगे। त्योहार में लोगों को कैश की किल्लत न हो इसके लिए सभी तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं। जिले के सभी बैंक एटीएम को खुले रखने व पर्याप्त कैश उपलब्धता के लिए लीड बैंक मैनेजर ने पत्र जारी कर निर्देश जारी किया है। लीड बैंक की तरफ से जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को कहा गया है कि त्योहार के दौरान हुए अवकाश में सभी एटीएम खुले रखें। एटीएम में कैश पर्याप्त उपलब्ध रहे। ऐसे एटीएम जहां सिर्फ धन निकासी सेवा ही संचालित उन एटीएम पर विशेष नजर रखें। यदि कैश समाप्त होता है तो कैश डालने की जिम्मेदारी कर्मियों को सौंपी जाए। इसके अलावा शाखा प्रबंधकों को यह भी निर्देश दिया गया है कि यूपीआई लेनदेन सेवा बाधित न होने पाए इसका खास ख्याल रखा जाए और विभाग की तकनीकी टीम सक्रिय रखी जाए।होली के त्योहार पर चार दिन बैंक शाखाओं में होली का अवकाश रहेगा। एक मार्च से चार मार्च तक बैंकों की बंदी के दौरान सभी बैंक शाखाओं की देखरेख में संचालित एटीएम में कैश किल्लत जैसी समस्या न होगी। इसके लिए सभी बैंक के जिम्मेदारों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है।
- संतोष कुमार, मैनेजर लीड बैंक मैनेजर।