फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर एटीएम प्लांट लगाने को हुआ भूमि पूजन

Sun, 25 Dec 2016 11:09 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चेयरमैन ने प्लांट की रखी आधारशिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रविवार को वाटर एटीएम प्लांट लगाने को भूमि पूजन हुआ। सेमरौना चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष छट्ठेलाल निगम ने भूमि पूजन करने के बाद आधारशिला रखी।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि 14वें वित्त आयोग से करीब 14 लाख रुपये की लागत से एटीएम वाटर प्लांट लगाया जाएगा। नगर के अधिकांश घरों में आरो प्लांट से पानी की खरीदारी होती है। ऐसे में नगर पंचायत ने कम दाम में लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने को कार्य किया है। वाटर एटीएम से एक रुपये में एक लीटर, दस रुपये में बीस लीटर पानी मिलेगा। दो माह में वाटर प्लांट बन कर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा नगर के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने का खाका तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर सभासद राजेश गुप्ता, लल्लन गुप्ता, कैलाश यादव, विजय राजभर, छोटेलाल, सचितानंद शुक्ला, नित्यानंद त्रिपाठी, हरिओम कारूष, बुल्लू मद्धेशिया, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें