फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

Thu, 25 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इमामबाड़ा चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। जन्म जयंती समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का राष्ट्र निर्माण में योगदान अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर उपेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेश मणि त्रिपाठी, दान बहादुर मौजूद रहे। तरकुलवा संवाद के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। देसही देवरिया संवाद के अनुसार, अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हरैया बसंतपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. विनय कुमार राव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को नया भारत दिया। भटनी संवाद के अनुसार, नगर और देहात क्षेत्रों में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन देश सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें