रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में बकरी के दूसरे के दरवाजे पर जाने को लेकर विवाद में एक महिला, उसकी बेटी और दो नातिनों से मारपीट की गई। जोनिया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर को उनकी बकरी एक शख्स के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात पर आरोपी पक्ष के लोग उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। उनकी बेटी और दो नातिनें बचाने पहुंचीं तो उनसे भी मारपीट की गई। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि संजय कुमार, राजू, नयनतारा आदि पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद