चनुकी। लार थाना क्षेत्र के बावनपाली गोसाई गांव में जमीन पर कूड़ा फेंकने से मना करने पर मारपीट हो गई। पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता सुंदरी देवी ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी आए दिन उसकी जमीन में कूड़ा-कचरा फेंकते हैं। रविवार की शाम को बगल के मनोज राजभर, धनन्जय राजभर व जितेंद्र राजभर, मुन्नी देवी तथा सुनीता देवी ने मारपीट की। संवाद