बघौचघाट। सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान रविवार को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जैदपट्टी गांव निवासी 42 वर्षीय रितु मद्धेशिया का विवाह तरकुलवा क्षेत्र के मछैला गांव के उमेश मद्धेशिया के साथ हुआ था। कुछ वर्ष पूर्व पति के निधन के बाद रितु अपने मायके में भाइयों के साथ रहने लगी थीं।
बुधवार की देर शाम रितु बघौचघाट-पथरदेवा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। संवाद