युवतियों की तस्वीर क्लिक करने पर मारपीट
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को मुफ्त राशन वितरण करते समय कोटेदार की ओर से खाद्यान्न ले रहीं युवतियों की फोटो क्लिक करने के बाद उसे स्टेटस पर लगाए जाने पर विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
मौके पर पहुंचे गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया तथा स्टेटस से फोटो को डिलीट करा दिया। मारपीट में घायल युवतियां अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचीं। पुलिस ने उनका इलाज कराया। उसके बाद युवतियों ने नामजद तहरीर देकर थानाध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की।
एसओ बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवतियों ने बिना अनुमति के स्टेटस लगाने और इसका विरोध किए जाने पर पीटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।