तरकुलवा। नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर पांच के कूचया निवासी एक अधेड़ को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूछताछ करने पहुंचे परिजनों के साथ आरोपियों ने मारपीट की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कूचया निवासी गुड्डू भारती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार नवंबर की सुबह करीब 10 बजे उनके पिता बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर 11 निवासी कुबेर सिंह ने तेज रफ्तार बाइक से पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इसकी जानकारी मिलने पर वह चौराहे पर पहुंचे और हादसे के बारे में पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इस पर कुबेर सिंह, अनिल सिंह और रामप्रताप सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।