फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दीवार पर थूकने के विवाद में मारपीट

Tue, 09 Jun 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक घर की दीवार पर थूकने पर दो पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया। थाने पहुंचकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों के 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मठिया गांव में शनिवार को सुरेंद्र के मकान की दीवार पर थूकने पर मनोज गौड़ और सुरेंद्र गौड़ के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट हो गई। एक पक्ष से मनोज की तहरीर पर सुरेंद्र, राजेंद्र, कुसमावती देवी, ऊषा, काजल और ज्योति सहित छह और दूसरे पक्ष से काजल की तहरीर पर पुलिस ने फूला देवी, आरती देवी, प्रिंस, पार्वती देवी, मनोज गो, पल्लवी, रेनुका सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें