भटनी। नगर के नकहनी वार्ड में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता उर्मिला देवी के अनुसार, पड़ोस की रहने वाली प्रभावती देवी से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार को प्रभावती देवी, माया देवी और रीता ने उनके साथ मारपीट की। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद