फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चुनाव की बिगुल बजते ही होल्डिंग और पोस्टर हटाया

विज्ञापन
भटनी नगर में होल्डिंग व पोस्टर हटाती पुलिसफोटो- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने शनिवार शाम नगर में लगे प्रचार प्रसार से लेकर राजनीतिक दलों की होर्डिंग- पोस्टरों को हटाने में जुट गई। वहीं बिहार बार्डर के इलाकों को चौकसी बरती जा रही है। पुलिस की कड़ी निगरानी में वाहनों का आवागमन हो रहा है। जिले में एक जून को लोकसभा चुनाव को वोट पड़ने है।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। देश में कुल सात चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई 13 मई, 20 मई, 25 मई, और एक जून को मतदान होने है। जिले में एक जून को वोट पड़ेंगे। चुनाव की बिगुल बजते ही प्रशासन अलर्ट में मूड में आ गया है। नगर और ग्रामीणों इलाकों में होर्डिंग -पोस्टर हटाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा बिहार सीमा पर पुलिस की निगरानी में वाहनों को चेकिंग के बाद ही गुजारा जा रहा है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर होर्डिंग और पोस्टर हटाया जा रहा है। इसके अलावा बिहार सीमा पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें