फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: असम राइफल्स में तैनात जवान की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 10 Jul 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। असम राइफल में तैनात रहे रामपुर चंद्रभान गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (36) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार, सत्येंद्र सिंह सात साल से असम राइफल में तैनात थे। आठ जुलाई की रात करीब 10 बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
यह सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली, घर में मातम छा गया। बताया गया कि जवान का शव 10 जुलाई की शाम 5:20 बजे गोरखपुर आएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। पत्नी सिमला देवी, बेटा विराट और बेटी दिशा सदमे में हैं। परिवार में दो भाई और बहनें हैं। सभी बहनों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें