देवरिया। एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन में एएसपी (उत्तरी) अरविंद कुमार वर्मा ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में परेड की सलामी ली।
इस दौरान पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ लगवाई गई।
इस दौरान एएसपी ने क्वार्टर गार्द, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर और आरटीसी मेस का जायजा लिया। उनहोंने सभी शाखाओं को उपकरण और अभिलेख समय-समय पर जांचने के निर्देश दिए। संवाद