फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बॉर्डर पर मारा गया व्यक्ति था शराब तस्कर

Thu, 15 Feb 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीएफ-
विज्ञापन

बिहार राज्य के नौतन थाना क्षेत्र में देवरिया से प्रतापपुर बॉर्डर से 400 मीटर मिला था शव
जांच हो तो खुलेगी तस्करी की परत, बिहार पुलिस मान रही है सड़क हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिहार राज्य के नौतन थाना क्षेत्र में जिले के प्रतापपुर बॉर्डर से 400 मीटर दूर संदिग्ध हाल में मृत मिला आशुतोष शराब तस्कर था। बिहार में बॉर्डर के तीन थानाें में उसके खिलाफ शराब तस्करी के केस दर्ज हैं। उसके परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी तो बिहार पुलिस ने उसके सड़क हादसा मान लिया है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जांच हो तो शराब तस्करी का मामला खुल जाएगा। यह घटना बिहार में हुई है। इसके आधार पर देवरिया पुलिस ने भी पल्ला झाड़ लिया है।
गोपालगंज जिले के भोरे थाने के निवासी आशुतोष (45) का संदिग्ध हालत में मिला था। उसकी कार के बोनट में भी 250 बोतल देसी शराब मिली थी। बिहार के मीरगंज, थावे, मुहम्मदपुर थाने में उसके खिलाफ तस्करी के केस दर्ज हैं। इसके बावजूद भी पुलिस यह जानने की कोशिश नहीं कर रही है कि आखिर आशुतोष को शराब की पेटी देने वाले कौन लोग हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला हादसे का है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में शराब से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, इंस्पेक्टर मैरवा मुकेश झा ने बताया कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सत्यता बताई जा सकती है। शराब रोकने के लिए समय-समय पर गश्ती करने के निर्देश हैं। गश्ती की जाती है। शराब पकड़कर कार्रवाई भी की जाती है।
वर्जन-
शराब की तस्करी रोकने के लिए पिकेट प्वाइंट पर सिपाहियों की तैनाती गई है। प्रतापपुर बॉर्डर पर हुई घटना के मामले में भी पुलिस सुराग लगा रही है।
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें