फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पानी की टंकी निर्माण के विवाद में भिड़े ग्रामीण

Thu, 15 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में दोनों पक्षों से छह घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गांव में बन रही सार्वजनिक पानी की टंकी के निर्माण में अवरोध पैदा करने के आरोप को लेकर बुधवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चले लाठी-डंडे से छह लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी है।
पचलड़ी में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। इसमे गांव का एक पक्ष जमीन पर अतिक्रमण बता कर विरोध कर रहा है। इस बात को लेकर बुधवार को कहासुनी होने के बाद राजेंद्र गौड़ और अमरजीत गौड़ का परिवार आपस में मारपीट करने लगा। दोनों तरफ से ईंटें चलने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में एक पक्ष के अमरजीत गौड़ का सिर फूट गया। वहीं, दूसरी तरफ के कमलेश गौड़, कन्हैया गौड़, राजेंद्र गौड़, कौशिल्या देवी, सुमन गौड़ घायल हो गईं। घायलों को गांव वालों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचाया गया। घायलों के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंच कर जांच की।
सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि एकौना थानाध्यक्ष को तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें