फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अशोक की हत्या की गुत्थी सुलझी, जांच प्वाइंट पर एक सुरक्षाकर्मी

Mon, 20 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महाराष्ट्र के अशोक गावंडे की (61) की हत्या में शामिल आरोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी है।
वार्ड में भर्ती मरीजों के बयान और सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्य की कड़ियों को जोड़ने के बाद पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है। एक सुरक्षाकर्मी को जांच प्वाइंट पर रखकर पुलिस गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंच चुकी है। रविवार को तीन बार स्वाॅट टीम मेडिकल कॉलेज में आई। कुछ देर परिसर में रुकने के बाद पानी की टंकी, सर्जिकल वार्ड में भी गई थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में बैठी रही।
महाराष्ट्र के रहने वाले अशोक गावंडे इलाज कराने के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में 27 सितंबर को आए थे। सर्जिकल वार्ड से अचानक रात को वह लापता हो गए। छह अक्तूबर को उनका शव मेडिकल कॉलेज के छत पर बनी पानी की टंकी में मिला। अशोक की पत्नी अनीता उर्फ तनु और गोरखपुर के हुमायुंपुर दक्षिणी के रहने वाले साले प्रफुल्ल देवरिया मोर्चरी हाउस पहुंचकर शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साले प्रफुल्ल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। अशोक की हत्या सुलझाने में जुटी पुलिस को काफी मशक्त करनी पड़ रही है। क्योंकि आरोपियों ने इतने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है कि कोई साक्ष्य अपने जानने में छोड़ा नहीं, मगर पानी की टंकी के बाहर मिले नीला शर्ट और बेड सीट के जरिये पुलिस ने अशोक की पहचान की।
इसके बाद जांच के दौरान मिले साक्ष्य से कड़ियों को जोड़ती हुई वारदात को अंजाम देने वाले तक पहुंचने की कोशिश में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें