फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आशीष-अनुराग को डर था वही हैं अगला निशाना, निपटाया निहाल को

Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/पैकौली। निहाल सिंह हत्याकांड के नामजद दो आरोपी करीब 18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के भर्ती कराया। इसमें एक को इलाज के लिए गोरखपुर तो दूसरे को न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोनों आरोपियों के चेहरे पर मुठभेड़ का खौफ दिख रहा था। उनकी मानें तो अगर पहले से मुठभेड़ के दौरान गोली मारने की जानकारी होती तो वह ऐसा कदम नहीं उठाते। उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए निहाल को रास्ते हटाया था।
पुलिस तीसरे साजिशकर्ता की तलाश में दबिश दे रही है। वह भी पूर्व की एक घटना को लेकर निहाल से खार खाए था। तीनों मिलकर योजना बनाकर निहाल की हत्या की है।
विज्ञापन

पैतृक गांव मदरपुर के समोगर से देवरिया लौटते समय सात नवंबर को निहाल की जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने दो शूटर सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद शुक्रवार को नामजद आशीष पांडेय व अनुराग गुप्ता के पैर में गोली मारकर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
दोनों अपने पैर के ठीक होने को लेकर चिंतित दिखे। दोनों का कहना था कि आदित्य मणि हत्याकांड के एक भी आरोपी का एनकाउंटर नहीं हुआ था। उसी को लेकर आश्वस्त थे कि निहाल हत्याकांड में उनका एनकाउंटर नहीं होगा, परंतु पुलिस की मुठभेड़ में वह घायल हो गए।
चर्चा है कि आदित्य मणि हत्याकांड में दोनों मुख्य गवाह थे, इधर निहाल की तरफ से नाम निकलवाने का दबाव भी बनाया जा रहा था। उन्हें डर था कि नाम नहीं निकलने पर कहीं दोनों की हत्या न हो जाय।
इसी बीच उनकी मुलाकात दीपक मिश्रा से हुई। वह भी पूर्व के एक मामले को लेकर निहाल से खिन्न था। उसके साथ मिलकर हमलोगों ने योजना बनाई और शूटर बुलाकर उसकी हत्या करवा दी। फिलहाल अभी पुलिस ने दोनों बयान नहीं लिया है।
विज्ञापन

लोग तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगा रहे है। पुलिसिया सूत्रों की मानें तो खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन्होंने निहाल को रास्ते से हटवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें