फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मई दिवस पर आशा वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन

Mon, 01 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर जताया विरोध।विज्ञप्ति
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर में दिखाई एकजुटता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस पर सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी दर कानून लागू करने सहित 10 सूत्री ज्ञापन एएसडीएम मंजूर अहमद को दिया।
विज्ञापन

राज्य सचिव साधना पांडेय, जिलाध्यक्ष सविता देवी, जिला महामंत्री नम्रता मालवीय के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुंची और प्रदर्शन किया। कहा कि मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को तोड़कर सरकार की ओर से बनाए गए चार श्रम कोड को वापस लिया जाए। आशा कार्यकर्ता को स्थायी कर्मचारी का दर्जा व 28 हजार रुपये मासिक दिया जाए। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का 50 लाख रुपये का जीवन बीमा व 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा लागू किया जाए। निर्माण मजदूरों का चिकित्सा सुविधा हित लाभ लागू हो तथा कार्यस्थल पर सामाजिक सुविधा की गारंटी दी जाए। आशा कार्यकर्ताओं के बकाया धनराशि का भुगतान किया जाए। मनरेगा मजदूरों को 725 रुपये एक दिन की मजदूरी दी जाए। इस दौरान पूनम देवी, सरोज देवी, पुष्पा उपाध्याय, ममता देवी, रीता देवी, लालमती देवी, पिंकी देवी, पुतुल सिंह, रमावती देवी, संगीता पांडेय, ऐक्टू के जिला सचिव शंभू नाथ तिवारी और नरेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें