फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धूप निकलते ही सड़कों पर लौटी चहल-पहल, बाजारों में दिखी रौनक

Mon, 05 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लगातार सर्द हवाओं और कोहरे के बीच चार दिन बाद सूर्यदेव का दर्शन हुआ। हल्की धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद नगर की सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई और बाजार में रौनक लौट आई। बीते कई दिनों से ठंड और गलन के चलते लोग घरों में दुबके थे, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता था।
विज्ञापन

रविवार की रात कोहरा अधिक होने के चलते सोमवार की सुबह ठंड का प्रकोप बढ़ता दिखा, लेकिन सुबह करीब 10 बजे हल्की धूप दिखाई दी। कुछ देर में ही लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। दोपहर बाद सलेमपुर के राजपुर कटरा, भगत सिंह मार्ग, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, हरैया वार्ड, मोती महल मार्ग और स्टेशन रोड पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई।
दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी। खासकर सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा रौनक रही। स्वेटर, जैकेट, टोपी और मफलर की बिक्री में तेजी देखी गई। इसके अलावा सब्जी, दाल, मसाले, मिठाई और रोजमर्रा के सामान की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हुई।
विज्ञापन

कारोबार अच्छी होने के चलते दुकानदारों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। आभूषण विक्रेता अनूप बरनवाल का कहना है कि खराब मौसम के चलते पिछले कई दिनों से बाजार सुनसान पड़े थे और बिक्री प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

धूप निकलने से न केवल ग्राहकों की संख्या बढ़ी है बल्कि व्यापार को भी संजीवनी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें