फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक का शव पहुंचते ही घर में पसरा मातम

Thu, 26 Dec 2024 01:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाबूपट्टी के युवक बाल्मीकि बरनवाल (25) पुत्र युगुल बरनवाल की मंगलवार की देर शाम में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृत युवक का शव बुधवार शाम को पोस्टमार्टम में बाद जब एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस ह्रदय विदारक घटना से पूरा गांव गमगीन हो गया। परिजनों का चीत्कार देख लोगों के आंख में आंसू आ जा रहे थे। घर के होनहार सदस्य के मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक पांच भाइयों क्रमशः महेश बरनवाल, गोविंद बरनवाल, पंकज बरनवाल, बाल्मीकि बरनवाल और विश्वामित्र बरनवाल में चौथे नंबर का था। शाम को बाबूपट्टी गांव के खनुआ नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। कपकपाते हाथों मुखाग्नि पिता युगुल बरनवाल ने दिया। हादसे की सूचना पर रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भजयुमों जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल, विनोद कुशवाहा, वशिष्ठ कुशवाहा आदि ने नदी घाट पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें