तरकुलवा। पथरदेवा ब्लाक के बंजरिया बाजार स्थित एक सरकारी अस्पताल के एएनएम की लापरवाही से एक प्रसूता के दम तोड़ने का मामला सामने आया है। आनन-फ़ानन में एएनएम ने प्रसूता को गाड़ी बुलाकर किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की बात कहकर अपने यहां से हटा दिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव की प्रसूता राबिया ख़ातून पत्नी इरफ़ान को पेट में होने पर तीन दिन पूर्व घर वाले बंजरिया स्थित एक सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां तैनात एएनएम नार्मल प्रसव की बात कहकर अपने यहां भर्ती कर लिया। लेकिन जब शाम तक प्रसव नहीं हुआ तो प्रसूता को पुनः कल आने की बात कहकर घर भेज दिया। इस तरह एएनएम के कहने पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन प्रसूता को लेकर परिजन अस्पताल में गए थे। आरोप है कि इस दौरान देर शाम में प्रसूता की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब