फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आधी रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है रुस्तमपुर फीडर

Wed, 29 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पांडेचक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रुस्तमपुर फीडर के हजारों उपभोक्ता इन दिनों अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान हैं। लगातार कई दिनों से देर रात बिजली गुल होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं। बिजली कटौती से क्षेत्र में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि रात लगभग 12 बजे के बाद रुस्तमपुर फीडर की आपूर्ति फॉल्ट का हवाला देकर बंद कर दी जाती है, जबकि आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रहती है। इसके चलते लोगों को घरों से निकलकर सड़क, छत और बरामदों में समय बिताना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को झेलनी पड़ रही है।

उपभोक्ता मुरलीधर निषाद, संजय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव, इकबाल अहमद और नितेश श्रीवास्तव ने विभागीय कर्मचारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के लिए फोन करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। उनका कहना है कि लगातार हो रही कटौती से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उपभोक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से फीडर की तकनीकी खामियों को दूर कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी के इस मौसम में रात के समय बिजली कटौती लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।
इस संबंध में अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि रुस्तमपुर फीडर पर बढ़े हुए लोड के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही है। ओवरलोड की वजह से रात में आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारी लगातार मरम्मत और सुधार कार्य में जुटे हैं तथा जल्द ही समस्या का समाधान कर सुचारु विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें