फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोहगरा महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहार सीमा पर स्थित बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। तहसील क्षेत्र के बिहार की सीमा पर स्थित बाबा हंसनाथ सोहगरा धाम में सोहगरा महोत्सव-2023 का शुभारंभ सोमवार को धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में फिल्म जगत के अभिनेता व गायक नागेंद्र उजाला ने अपनी बेहतरीन देवी वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत किया। सिवान की सांसद कविता सिंह ने युवा कलाकार नागेंद्र उजाला को बाबा हंसनाथ सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से कलारतन सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के निर्देशक मिनहाज सोहाग्रवी, अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, व्यवस्थापक महंत अरविंद गिरि ने कविता सिंह को विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। गायक गजेंद्र शर्मा पियक्कड़ और सुहानी सिंह की जोड़ी ने मंच पर आते ही अपनी जादू भरी बातों और मधुर गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया । युवा डॉ. पुनीत राज सिंह को उनकी चिकित्सकीय क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। अन्य कलाकारों में सुहानी सिंह, मधुसूदन पांडेय, जप्पन जापानी, सोनम शर्मा, सतेंद्र दीवाना, डांस ग्रुप में सूरज विश्वकर्मा एंड ग्रुप, डॉ. मुरलीधर पांडेय सहित अन्य कलाकारों में गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान सावन जायसवाल, सुनील गुप्ता, बिसेंद्र बैठा, भीमराज यादव बीडीसी, श्रीराम मद्धेशिया, सुरेंद्र चौहान, संरक्षक बुच्चा बाबू , प्रभाकर पांडेय, जिपंस जनक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें