देवरिया। केडी मेमोरियल स्कूल सरौरा चौराहा करौंदी में तीन दिन से चल रहे देवरिया उत्सव में आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप, प्रदर्शनी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट्स के विभागाध्यक्ष प्रो. अजय जैतली ने कहा कि कला के बिना जीवन अधूरा है।
विकास के लिए रचनात्मकता का होना जरूरी है। पूर्वांचल में मेघा की कोई कमी नहीं है। छात्रों की ऊर्जा और जिजीविषा प्रभावित करती है। विभिन्नताओं के बीच नैसर्गिक सौंदर्य आकर्षित करता है। यदि हमें वैश्विक संदर्भ से जुड़ना है तो हमें कला और क्राफ्ट के स्तर पर सार्थक शुरूआत करनी होगी। मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विशिष्ट अतिथि प्रो. शशिभूषण लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आर्ट और क्राफ्ट, संगीत और नृत्य में भी विज्ञान है। इंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि शिक्षा समाज को अभिप्रेरित करती है। बच्चों की ओर से बनाए गए सुंदर गुलदस्ते, लिफाफे, कलमदान आदि रचनात्मक कार्य ऊर्जा से भरा हुआ है।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अनिल तिवारी ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान समाहित है। यह प्रकृति में मौजूद है। खेल, कला, शिक्षा, संगीत आदि क्षेत्रों से जुड़े भोला गुप्ता, नसीम अंसारी, परशुराम कुशवाहा, धनंजय मिश्र, बजरंगी सिंह, शशिभूषण सम्मानित हुए। प्रतिभाशाली बच्चों नंदिनी यादव, किंजल पांडेय, अंकिता, राजकुमार, आदित्य कुमार, अविनाश, शिवम, अनूप आदि को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार शाही, अश्वनी सिंह, हरिश्चंद्र पाल, रविंद्र कुमार, आनंद शाही, मानवेंद्र शाही, अनिल गुप्ता, दुर्गेश यादव, योगेश पांडेय, पारसनाथ यादव आदि मौजूद रहे।