जुलाई में अपनी मैनेजर संग हुई मारपीट का दर्ज कराया था मामला, न्यायालय में चल रहा है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिग बॉस फेम माॅडल अर्शी खान सोमवार को देवरिया पहुंचीं। यहां पहुंचते ही उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार उनके मोबाइल पर देवरिया में दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दी जा रही है। उन्होंने सोनू घाट के एक चिकित्सक पर केस उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में आवेदन भी दिया है। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
बता दें कि माॅडल अर्शी खान की मैनेजर मलाड में रहती हैं। 25 जुलाई 2023 को वह अपने परिचित एक जिम संचालक के सोंदा स्थित जिम में पहुंचीं। जहां उनके साथ मारपीट व छेड़खानी की गई। इसके बाद मैनेजर के संग हुई घटना की जानकारी होने के बाद अर्शी खान सीधे देवरिया पहुंचीं और चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। यह मामला न्यायालय में चल रहा है।
इसी बीच सोमवार को देवरिया पहुंच कर अर्शी खान ने इस मामले में एक और नया मोड़ ला दिया है। अर्शी खान का आरोप है कि देवरिया में चल रहे मामले को उठाने को लेकर उन्हें लगातार धमकी मिल रही है। उन्हें अंजाम बुरा भुगतने की भी बात कही जा रही है।
उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आवेदन भी दिया है। इसमें उन्होंने सोनूघाट के एक चिकित्सक को आरोपित किया है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सोनूघाट के एक चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।