फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी होगी सुविधा, खर्च होंगे 43 करोड़

Tue, 27 Feb 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने किया संबो​धित।संवा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दी सौगात, सांसद ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। अमृत भारत योजना के तहत करीब 43 करोड़ रुपये से भटनी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी।
निर्माणाधीन कार्य पूरा होने के बाद रेल यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधा देने का दावा किया गया। वहीं, क्षेत्रीय सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और तीसरी बार मोदी सरकार बनवाने की अपील की। शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों ने प्रधानमंत्री को सुना और हाईटेक रेलवे स्टेशन बनने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

भटनी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत मॉडल स्टेशन के रूप में तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। करीब 43 करोड़ की लागत से बनने वाला रेलवे स्टेशन मूलभूत सुविधाओं से लैस होगा। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सबका विकास कर रही है। रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बिजली घर, सड़क, पानी समेत मूलभूत सुविधाएं हर घर में पहुंचाई जा रही हैं।
इसके पूर्व नगर के तीन विद्यालयों में हुई निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल विद्यार्थियों को सांसद ने पुरस्कृत किया।
चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने विभिन्न ट्रेनों के ठहराव व केवड़ा में टिकट घर खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह, डॉ. संजीव शुक्ल, योगेश प्रजापति, अमित कुमार मिश्र, विनोद दीक्षित, रमेश चंद्र वर्मा, हितेंद्र तिवारी, दीपक वर्मा, राम अवतार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने किया अंडरपास का वर्चुअल शुभारंभ
देवरिया। गौरीबाजार के भगुआ स्थित सिरजम, पथरहट व तेंनुई पर निर्मित अंडरपास का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया। रेलवे वाराणसी मंडल के तत्वावधान में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण, निबंध, पेंटिंग एवं अन्य क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यार्थियों ने पहले व आधुनिक भारतीय रेल व स्टेशन का माॅडल प्रस्तुत किया।
गौरीबाजार क्षेत्र के सिरजम पथरहट तेनुई मार्ग जो जोड़ने के लिए बने अंडरपास को लोगों ने सराहा। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया और संचालन विनोद मिश्र ने किया।
स्टेशन अधीक्षक रवि प्रकाश सिंह ने आभार जताया। इस दौरान अरविंद पांडेय, आदित्य सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान इंद्रदेव निषाद, स्टेशन इंजीनियर जटाशंकर यादव, मोनू मिश्रा, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन छात्रों को किया गया सम्मानित
देवरिया। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में विकसित रेलवे के परिदृश्य को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। निबंध, पेंटिंग में अव्वल रही छात्रा नेहा प्रजापति, सिद्धि सिंह, सोफिया अंसारी, नेहा चौरसिया, गंगोत्री पब्लिक स्कूल के दिव्यांशु मिश्रा, अतुलेश मिश्रा,खुशी शिवा, मानसी यादव,यशपाल यादव, खुशी यादव, प्रगति बरनवाल, रितु सिंह, खुशबू यादव, नव्या सिंह, पुष्कर यादव, नीतू यादव, मदर प्राइड स्कूल के अंशु यादव, शिवम यादव, प्रिंस यादव, विवेक कुमार सहित अन्य छात्रों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें