फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर टीका लगवाने उमड़ी भीड़, 590 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर टीका लगवाने उमड़ी भीड़, 590 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

रुद्रपुर। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए रुद्रपुर सीएचसी परिसर में लंबी कतार लग रही है। दो टीकाकरण केंद्रों पर रोज 500 से 700 लोगों का टीकाकरण हो रहा है। शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने आए लोगों की लंबी कतार देखी गई। 590 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी पर स्थित दो टीकाकरण केंद्रों पर 590 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 350 लोगों को कोविसिल्ड और 240 लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। सीएचसी के अधीक्षक डा. दिनेश यादव ने कहा कि टीकाकरण अभियान में पांच टीमों को लगाया गया है। सीएचसी के दो केंद्रों के अलावा गावों में कैंप लगाकर कोरोना रोधी टीका लगाया जा रहा है। रुद्रपुर ब्लाक में 28,000 लोगों को प्रथम डोज और 6,525 लोगों को दूसरी डोज लगा दी गई हैै। अब तक दोनों डोज मिलाकर 34,500 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विकास कुमार, एचईओ एलबी चौधरी, सबरे आलम, आरपी मिश्रा, सुनीता यादव, मनीष शाही, चंदन मुधकर विशेष योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें