फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुठनी में दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुठनी में दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। बिहार के डरैला गांव से गुठनी पुलिस ने दो बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि डरैला गांव के गोविंद राम के दरवाजे पर दो होंडा बाइक के साथ तीन-चार युवक खड़े हैं। सूचना पाकर थानाध्यक्ष तुरंत मौके पर पहुंच गए और एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस को देख चार युवक भागने में सफल रहे। उनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार युवक यूपी के बनकटा थानाक्षेत्र के बलुआ गांव निवासी रामएकबाल राजभर का पुत्र चंदन राजभर है। बरामद दोनों बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक चोरी की हैं। उसकी छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर चार अन्य अभ्युक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें